Chai Par Sameeksha: चुनाव से पहले बढ़ी केजरीवाल की मुसीबत, पूर्व PM का किसने किया अपमान?

By अंकित सिंह | Dec 30, 2024

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने मान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद से हो रही राजनीति को लेकर चर्चा की। इसके अलावा हमने दिल्ली चुनाव से पहले जिस तरीके से यहां सियासी हलचल जारी है, उस पर भी चर्चा की हमेशा की। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे जी। साथ ही साथ हमने आप और कांग्रेस के बीच तनातनी पर भी प्रकाश डाला। नीरज कुमार दुबे ने मनमोहन सिंह के निधन और उनके लिए स्मारक को लेकर हो रही राजनीति को पूरी तरीके से दुखद बताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो प्रोटोकॉल है उसके हिसाब से सरकार कामकाज कर रही है। कांग्रेस बेवजह इसे मुद्दा बनाने की कोशिश में है। 

इसे भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को निकालना संभव नहीं लेकिन हार के डर ने केजरीवाल को कर दिया है परेशान

नीरज दुबे ने कहा कि मनमोहन सिंह का स्मारक दिल्ली में बनना चाहिए। उन्होंने देश की आर्थिक तरक्की में योगदान दिया है। उन्होंने देश के अर्थतंत्र को मजबूत किया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखें इसलिए स्मारक जरूरी है। हालांकि यह तय करना सरकार का काम है कि स्मारक कहां और कब बनेगा और इसके लिए सभी को धैर्य रखने की जरूरत है। इसके अलावा नीरज दुबे ने यह भी कहा कि सरकार उनके सम्मान का ख्याल रख रही है और आने वाले दिनों में सरकार मनमोहन सिंह को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं। 

नीरज दुबे ने कहा कि मोदी सरकार बिना किसी राजनीति के हर पार्टी के नेताओं को सम्मान देने की कोशिश कर रही है। याद कीजिए पीवी नरसिम्हा राव, प्रणब मुखर्जी को किसने भारत रत्न दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के विरोधी रहे मुलायम सिंह यादव को आखिर किसने पद्मभूषण से सम्मानित किया। भाजपा बड़े और सम्मानित नेताओं को हमेशा ऊंचा दर्जा देती है। कांग्रेस को इन बातों को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत रत्न की मांग आम आदमी पार्टी कर रही है तो यह पूरी तरीके से हास्यास्पद है। केजरीवाल और उनकी टीम मनमोहन सिंह के खिलाफ ही आंदोलन करके सत्ता में आई है। कांग्रेस के खिलाफ ही केजरीवाल का पूरा अभियान चला था। आंदोलन के दौरान मनमोहन सिंह और उनकी सरकार पर केजरीवाल किस तरीके से आरोप लगाते थे, यह उन्हें जरूर याद रखना चाहिए। हालांकि सिख वोट की जरूरत है इसलिए केजरीवाल अब इस तरह की मांग कर रहे हैं। 

दिल्ली में महिला सम्मान योजना को लेकर जारी राजनीति पर नीरज दुबे ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण होना चाहिए। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन आप चुनाव के समय अगर इस तरह का ऐलान कर रहे हैं और इसी बहाने आप लोगों का रिकॉर्ड ले रहे हैं, यह पूरी तरीके से सही नहीं है। आपकी नीयत इसको लेकर ठीक नहीं है। इस कारण सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना किसी पार्टी के नहीं होती है बल्कि सरकार की होती है। अगर सरकार के अधिकारी कह रहे हैं कि ऐसी कोई योजना नहीं है फिर तो यह पूरी तरीके से ढोंग है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने योजना लॉन्च कर दी है। फार्म भरवा रही है। लेकिन सरकारी कागजात में उसका कहीं नामोनिशान नहीं है। यह पूरी तरीके से चुनावी स्टंट है और यह कहीं ना कहीं गलत है, अपराध है।

प्रमुख खबरें

Ankur Bhattacharjee ने WTT Feeder Olomouc में रचा इतिहास, Single and Doubles में जीता Gold

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री थोप्पू एन डी वेंकटचलम ने द्रमुक छोड़ी

Womens Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

Kashmir में ISI की चाल बेनकाब! Encrypted Apps, VPN और Virtual SIM से चल रहा आतंकियों का गुप्त नेटवर्क