मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगेंगं केजरीवाल, क्या केंद्र के अध्यादेश पर मिल पाएगा कांग्रेस का साथ

By अंकित सिंह | May 25, 2023

दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश को लेकर दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके अलावा वह कोलकता गए थे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। फिलहाल वह महाराष्ट्र में हैं। उन्होंने बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Delhi liquor Policy | ED ने मारा AAP सांसद Sanjay Singh के सहयोगियों के आवास पर छापा, सांसद बोले- 'मोदी की दादागिरी चरम पर'

केंद्र ने आईएएस और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए शुक्रवार को अध्यादेश जारी किया। यह उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं का नियंत्रण सौंपने के एक सप्ताह बाद आया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा था कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सरकार चला रहे हैं वह बिल्कुल अत्याचारी और पूरी तरह से बेईमान और भ्रष्ट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तभी उनके साथ खड़ी हो सकती है जब हम अपने सिद्धांतों और संविधान की अपनी समझ दोनों के साथ विश्वासघात करें। पूर्व कांग्रेस सांसद ने कहा कि दिल्ली के लोगों की भलाई के लिए मैं अपनी पार्टी से गुजारिश करता हूं कि आप को किसी भी तरह से समर्थन देने पर विचार न करें।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह