केंद्र के अध्यादेश पर केजरीवाल को नहीं मिलेगा कांग्रेस का साथ! माकन बोले- वे अपनी लड़ाई को जनता की लड़ाई कैसे बना सकते हैं

By अंकित सिंह | May 23, 2023

दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मांग रहे हैं। हालांकि ऐसा लगता है कि कांग्रेस की ओर से उन्हें समर्थन मिलने की उम्मीद बेहद कम है। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने साफ तौर पर कहा है कि ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार हमारी नेता शीला दीक्षित ने भी मांगा था। लेकिन उन्हें ना तो अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था और ना ही मनमोहन सिंह ने दिया था। इससे पहले मदन लाल खुराना ने मांगा था। उन्हें भी नहीं दी गई थी। तो फिर यह क्यों मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने मुख्यमंत्रियों को यह पावर नहीं दिया तो यह कौन से विलक्षण प्रतिभा वाले हैं कि इन्हें दे दिया जाए। 

इसे भी पढ़ें: 'मनीष सिसोदिया खींच कर ले गई पुलिस', केजरीवाल के आरोपों पर Delhi Police ने दिया यह जवाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने के खिलाफ प्रशासनिक से लेकर कानूनी तक कारण बताए। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों केजरीवाल और कांग्रेस आलाकमान दोनों से मुलाकात की थी। तब इसको लेकर राय बनाने की कोशिश हुई थी। दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए समर्थन जुटाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी दौरे के तहत, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर कोलकाता में पश्चिम बंगाल की समकक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज से देश भर में निकल रहा हूं। दिल्ली के लोगों के हक के लिए। उच्चतम न्यायालय ने बरसों बाद आदेश पारित करके दिल्ली के लोगों के साथ न्याय किया, उन्हें उनके हक दिये। केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर वो सारे हक वापस छीन लिये। जब ये क़ानून राज्य सभा में आएगा, तो इसे किसी हालत में पास नहीं होने देना। सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से मिलकर उनका साथ मांगूंगा।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार