‘मेक इंडिया नंबर-1’ अभियान के तहत पूरे देश का दौरा करेंगे केजरीवाल, बोले- भारत अब रूकेगा नहीं

By अंकित सिंह | Sep 06, 2022

2024 चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेक इंडिया नंबर वन अभियान शुरू कर रहे हैं। इसके तहत वह पूरे देश भर का दौरा करेंगे। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए पूरे देश का दौरा करूंगा। केजरीवाल अपने इस अभियान की शुरुआत बुधवार को अपने जन्मस्थान हिसार से करेंगे। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा कि भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को शानदार शिक्षा देनी होगी, पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। ये काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब ये शुरू हो गया है। हम मिलकर ये सब करेंगे। भारत अब रूकेगा नहीं।

इसे भी पढ़ें: पैदल मार्च कर राष्ट्रपति भवन जाएंगे भाजपा विधायक, महामहिम से केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की करेंगे मांग

केजरीवाल ने कहा कि अगर आप मेक इंडिया नंबर वन अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो इस नंबर पर मिस्ड कॉल दें। नंबर है 95 1000 1000 । उन्होंने कहा कि अगर भारत को No 1 बनाना है तो एक काम जो आवश्यक शर्त है, वो है हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना। 130 करोड़ लोगों का सपना है भारत एक विकसित देश बने, एक अमीर देश बने, शक्तिशाली देश बने, सर्वश्रेष्ठ देश बने।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम