केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- टीकाकरण केंद्रों और टीका देने के लिए नियमों में दें छूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण केंद्र खोलने और टीका देने के लिए उम्र संबंधी नियमों में छूट देने का आग्रह किया है। केजरीवाल ने कहा है कि अगर जरूरी मंजूरी मिल जाए तो तीन महीने के भीतर दिल्ली में सभी लोगों का टीकाकरण हो सकता है। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 4,000 से ज्यादा मामले आए और संक्रमण के कारण 21 लोगों की मौत हो गयी। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को अपने पत्र में लिखा है, ‘‘देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि से नयी चिंता और चुनौती पैदा हो गयी है। हमें तेजी से टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाना होगा।’’ 

केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक, टीकाकरण केंद्र केवल अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों में ही खोले जा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन महीने में टीकाकरण अभियान ने दिखाया है कि टीका सुरक्षित है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आग्रह किया जाता है कि यह शर्त हटायी जा सकती है ताकि स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य स्थानों पर बड़े पैमाने पर टीकाकरण केंद्र खोले जा सकें। दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी कि तमाम एहतियात बरती जाए।’’ केजरीवाल ने कहा कि टीका लेने के लिए 45 साल या इससे अधिक की उम्र सीमा को खत्म कर हर किसी के लिए इसे उपलब्ध कराना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना मामलों में लगातार वृद्धि जारी, 4000 से अधिक नए मामले 

उन्होंने दावा किया कि चिकित्सा कारणों से केवल उन लोगों को छोड़कर, जो टीका नहीं ले सकते, हम हर किसी के लिए टीकाकरण शुरू कर सकते हैं। इससे लोगों के बीच हिचकिचाहट खत्म होगी और टीका लेने वालों की संख्या बढ़ेगी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार