विश्व टूर फाइनल्स के साथ केंटो मोमोटा ने साल का 11वां खिताब जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2019

शंघाई। विश्व नंबर एक खिलाड़ी केंटो मोमोटा ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रविवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग को हराकर खिताब अपने नाम किया। 

विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज 23 साल के गिंटिंग ने पहला गेम जीत कर मोमोटा को चुनौती दी लेकिन 87 मिनट तक चले फाइनल को जापान के खिलाड़ी ने 17-21, 21-17, 21-14 से अपने नाम किया। मोमोटा के लिए 2019 शानदार रहा जिनके लिए यह साल का 11वां खिताब है। इंडोनेशिया के गिंटिंग इस साल पांच बार फाइनल में पहुंचे लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत सके।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प