केन्या के नागरिक ने मुंबई में 8 लोगों पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने कहा- मानसिक रूप से है अस्वस्थ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

मुंबई। मुंबई पुलिस केन्या के नागरिक द्वारा चाकू से हमला करने की घटना की जांच कर रही है और उसका कहना है कि आरोपी को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हैं। इस हमले में आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की शाम को दक्षिण मुंबई में टाटा गार्डन और पारसी वेल के पास हुई। उन्होंने कहा ‘‘हमलावर, केन्याई नागरिक जॉन (50) को उसी दिन आजाद मैदान पुलिस ने हमले के संबंध में गिरफ्तार किया था और आठ घायलों को दक्षिण मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने उपचुनाव में जीत हासिल करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई

अधिकारी ने बताया कि अब तक की गई जांच के दौरान, यह पता चला है कि आरोपी को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना बयान बदल दिया और भगवान के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या हमले में कोई आतंकी पहलू शामिल था, लेकिन जांच के दौरान यह संभावना नहीं निकली। उन्होंने कहा कि जो लोग आरोपी को जानते हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ola, Uber, Rapido Strike Today | भारत बंद!! ऐप-आधारित ड्राइवरों और डिलीवरी पार्टनर्स की देशव्यापी हड़ताल, मिनिमम फेयर की मांग

Fashion Industry में Career का सपना होगा पूरा, IGNOU ने लॉन्च किया 4 वर्षीय BSc प्रोग्राम

PM Modi का Malaysia Mission शुरू, 30 लाख प्रवासियों से मुलाकात और Economic Partnership पर रहेगा फोकस

क्या America के दबाव में Russian Oil बंद करेगा भारत? Piyush Goyal के जवाब से सस्पेंस