केरल : वाइकोम के नजदीक फिल्म के सेट पर अभिनेता खालिद का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2022

कोट्टायम। केरल के कोट्टायम जिले के वाइकोम के नजदीक एक फिल्म के सेट पर अभिनेता एवं थियेटर कलाकार खालिद का शुक्रवार को निधन हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वह 70 साल के थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खालिद का शव फिल्म के सेट पर शौचालय में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ा मिला। फिल्म की यूनिट के अन्य सदस्य उन्हें अस्पताल ले गया लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र संकट: अजित पवार बोले- NCP पूरी तरह से उद्धव ठाकरे के साथ, आघाडी सरकार के पास बहुमत

सूत्रों के अनुसार, एक लोकप्रिय मलयालम हास्य धारावाहिक में काम करने के बाद घर घर का जाना-पहचाना चेहरा बन गए खालिद वाइकोम के समीप एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जिम्शीर एवं शीजू खालिद तथा निदेशक खालिद रहमान उनके बेटे हैं। पुलिस ने बताया कि उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर