केरल ने केंद्र सरकार से रेबीज रोधी टीके की गुणवत्ता की जांच करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2022

तिरुवनंतपुरम। केरल में रेबीज-रोधी टीके की तीन खुराक लेने के बावजूद एक आवारा कुत्ते के काटने से 12 साल की बच्ची की मौत हो जाने के एक दिन बाद राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से टीके की गुणवत्ता जांच करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: पीएम-श्री स्कूल योजना को मोदी सरकार ने दी मंजूरी, देशभर में 14,597 स्कूलों को बनाया जायेगा उन्नत

हाल ही में कुत्ते के काटने से मरने वाले पांच व्यक्तियों को टीका लगाया गया था जिसमें केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला का प्रमाण पत्र है। टीके लगवाने के बावजूद, उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पत्र वैक्सीन और बैच नंबर के विवरण के साथ भेजा गया था। इस बीच, केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (केजीएमओए) ने बच्ची के इलाज के दौरान अस्पताल के अधिकारियों की ओर से हुई चूक के आरोप को खारिज कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में