विभिन्न शिकायतों के बाद केरल भाजपा के प्रवक्ता संदीप जी वेरियद को पद से हटाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2022

कोट्टयम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई ने अपने प्रवक्ता संदीप जी वेरियर को पद से हटा दिया है। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने सोमवार को बताया कि पार्टी ने वेरियर को (प्रवक्ता पद से) हटा दिया है और प्रदेश नेतृत्व की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। इस कार्रवाई से पहले कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने वेरियर पर आरोप लगाये थे।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश सांसद ने सिख विरोधी घृणा अपराधों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की

सोमवार को भाजपा कोर कमेटी और प्रदेश नेतृत्व की बैठक कोट्टयम में हुई थी। इन बैठकों में केरल भाजपा मामलों के प्रभारी प्रकाश जावडेकर , राधा मोहन अग्रवाल, कुम्मनम राजशेखरन, ओ राजगोपाल और पी के कृष्णदास ने हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई