केरल के मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले किये गये सर्वेक्षणों की तुलना ‘Paid News’ से की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

मलप्पुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा चुनाव से पहले किये गये सर्वेक्षणों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये सर्वेक्षण ‘पेड न्यूज’ की तरह हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा चुनाव से पहले किये गए उन सर्वेक्षणों के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिनमें कांग्रेस नीत (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) यूडीएफ को अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

इसे भी पढ़ें: BJP के घोषणापत्र में ‘‘अल्पसंख्यक’’ शब्द का कोई जिक्र नहीं : Asaduddin Owaisi

मुख्यमंत्री ने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह इस तरह के निष्कर्षों के पीछे के वैज्ञानिक विश्लेषण का खुलासा नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, चुनाव से पहले किये गये सर्वेक्षण के नतीजे तो जारी कर दिए गए लेकिन यह नहीं बताया गया कि सर्वेक्षण आयोजित करने की विधि क्या थी, जानकारी एकत्र करने में कितने लोग शामिल थे और परिणाम का अनुमान किस आधार पर लगाया गया। लोगों को इनकी प्रामाणिकता के बारे में पता ही नहीं है। कुछ एजेंसियों द्वारा समर्थित इन आंकड़ों का उद्देश्य केवल लोगों को गुमराह करना है। विजयन ने कहा कि जिस तरह पिछले चुनाव में लोगों ने सर्वेक्षणों को खारिज कर एलडीएफ के लिए मतदान किया था ‘‘उसी तरह इस बार भी वह हमारे गठबंधन के साथ खड़े रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये

Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल

Marco Rubio बोले, भारत और Iran के बीच नहीं चल रही कोई व्यापार वार्ता

Nagpur में WCL खदान से विस्फोटक और फोन चुराने वाला कर्मी गिरफ्तार