By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 16, 2026
केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में ओणम बंपर लॉटरी का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह के दौरान इस विशेष लॉटरी को लॉन्च किया गया। इस बार लॉटरी के पहले इनाम की राशि 30 करोड़ रुपये तय की गई है, जो अब तक की सबसे अधिक राशि है।
गौरतलब है कि केरल में ओणम बंपर लॉटरी का काफी महत्व है। पिछले वर्ष इस लॉटरी के तहत पहले इनाम की राशि 25 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी, जिसे इस साल जनहित और विभाग के विस्तार को देखते हुए बढ़ाकर 30 करोड़ रुपये कर दिया गया है।