केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी का विवाह माकपा नेता से संपन्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा का विवाह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के युवा दल के नेता पी ए मोहम्मद रियास के साथ यहां मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस पर आयोजित हुए सादे समारोह में नजदीकी रिश्तेदारों समेत 50 लोग शामिल हुए थे। मंत्रियों में से केवल उद्योग मंत्री ई पी जयराजन विवाह समारोह में शमिल हुए। विशेष विवाह कानून के तहत शादी का पंजीकरण कराया गया। वीणा एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की निदेशक हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 2015 में की थी। निजी व्यवसाय शुरू करने से पहले उन्होंने आठ साल ओरेकल कंपनी में काम किया था। रियास वर्तमान में भारतीय लोकतांत्रिक युवा संघ (डीवाईएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी