Kochi में प्लाईवुड फैक्टरी हादसे में 4 साल के बच्चे की मौत, बाल अधिकार आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 20, 2026

राज्य बाल अधिकार आयोग ने पेरुम्बावूर के पास एक फैक्टरी में मशीन में फंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में शुक्रवार को छह जिला स्तरीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। बच्चा अपने प्रवासी माता-पिता के साथ फैक्टरी गया था। यह दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम को पेरुम्बावूर के पास वेट्टिक्काट्टुकुन्नु के मुडिकल स्थित प्लाईवुड निर्माण इकाई में हुई।

बच्चा पश्चिम बंगाल के एक दंपति का बेटा था, जो उस फैक्टरी में काम करते थे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस घटना को देखते हुए आयोग ने एर्नाकुलम के जिलाधिकारी, जिला पुलिस प्रमुख (ग्रामीण), फैक्टरी एवं बॉयलर विभाग के जिला प्रमुख, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और पेरुम्बावूर नगर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने कहा कि वह इस इलाके में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा फैक्टरी के अंदर एक मशीन की कन्वेयर बेल्ट के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसका हाथ गलती से मशीन में फंस गया, जिसके बाद उसका शरीर मशीन के अंदर खिंचता चला गया और उसकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

PM Modi के Jatayu Earth Centre जाने की संभावना! केरल के इस अजूबे और दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति के बारे में जानें सब कुछ

Beauty Tips: नेचुरल लुक देती है Microblading जबकि Powder Brows से मिलता है लॉन्ग लास्टिंग मेकअप लुक

UP election 2027 | कांग्रेस की 181 सीटों वाली सूची पर मंथन तेज, राम गोपाल यादव संभालेंगे सपा की डेटा-ड्रिवन बातचीत की कमान

Cauvery Water Dispute | सुप्रीम कोर्ट से तमिलनाडु को बड़ा झटका, कर्नाटक से 11 TMC अतिरिक्त पानी मांगने वाली याचिकाएं खारिज