केरल के मुख्यमंत्री ने पुन्नपरा-वायलार विद्रोह के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को ऐतिहासिक पुन्नपरा-वायलार विद्रोह के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि इस वर्ष इस विद्रोह की 79वीं वर्षगांठ है।

विजयन ने लिखा, कॉमरेड वी.एस. अच्युतानंदन और अन्य लोगों ने चेरथला और अंबलप्पुझा तालुकों के कृषकों के वीरतापूर्ण संघर्ष को प्रेरणादायी नेतृत्व दिया। अच्युतानंदन की अनुपस्थिति में यह पहला पुन्नपरा-वायलार स्मरणोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है।

इस वर्ष जुलाई में 101 वर्ष की आयु में अच्युतानंदन का निधन हो गया था। उन्होंने पुन्नपरा-वायलार विद्रोह में सक्रिय रूप से भाग लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, 24 से 27 अक्टूबर, 1946 तक, अनेक कॉमरेड ने दीवान की सेना के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि पुन्नपरा और वायलार के संघर्षों में कई कॉमरेड शहीद हो गए।

प्रमुख खबरें

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting

एशियाई खेलों में पदक जीतने के ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

IRGC Navy Commander Alireza Tangsiri भी मारे गये, Iran का गुस्सा आसमान पर, Middle East में आग भड़की

IPL 2026: हो गया कन्फर्म!CSK के लिए ये जोड़ी करेगी ओपनिंग? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खत्म किया सस्पेंस