भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच केरल के मुख्यमंत्री ने वर्षगांठ समारोह स्थगित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण अपनी चौथी वर्षगांठ के समारोहों को स्थगित कर रही है।

उन्होंने कहा कि केरल देश के साथ मजबूती से खड़ा है और राष्ट्रीय स्तर पर उठाए जा रहे कदमों का समर्थन करता है। कन्नूर में सत्तारूढ़ एलडीएफ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पूर्ण समर्थन देकर भारत के लिए परेशानी पैदा करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा, इससे एक नया माहौल बना है। इस स्थिति में भारतीयों के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने मतभेदों को अलग रखें और अपने देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए एकजुट हों।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प