केरल: मुख्यमंत्री विजयन ने बाढ़ में फंसे 18 पर्यटकों को बचाने के लिए हिमाचल प्रदेश से मदद मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू से अनुरोध किया कि वह पहाड़ी राज्य में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे दक्षिणी राज्य के 18 पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, केरल के अधिकारी इस प्रयास में समन्वय के लिए हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और उनकी सुगम वापसी सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री विजयन ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ केरल की एकजुटता व्यक्त की। अधिकारियों के अनुसार, यह समूह 25 अगस्त को केरल से मनाली के लिए रवाना हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटक केरल के विभिन्न हिस्सों से हैं।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस