केरल के मुख्यमंत्री ने विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ आगाह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को आगाह किया कि कुछ स्वार्थी लोग समाज में सांप्रदायिक भावना फैलाकर फूट डालने की जानबूझकर कोशिश कर रहे हैं।

विजयन ने यह बात 20वीं सदी के संत और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की 171वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में गुरु को महान सुधारक के रूप में याद किया, जिन्होंने लोगों को ज्ञान के माध्यम से एकजुट होने और शिक्षित होने तथा जाति-धर्म से ऊपर उठने का संदेश दिया।

विजयन ने कहा कि हालांकि आजकल सांप्रदायिक ताकतें नारायण गुरु की विरासत को अपने नाम करने की कोशिश कर रही हैं। वामपंथी नेता ने गुरु को ऐसे सुधारक के रूप में याद किया, जिन्होंने उच्च जाति के वर्चस्व और सामाजिक बुराइयों पर खुलकर सवाल उठाए और जाति के आधार पर होने वाले अत्याचारों तथा आर्थिक शोषण के खिलाफ दृढ़ता से विरोध किया।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री नारायण गुरु की जयंती पर, हम महान सुधारक को याद कर रहे हैं, जिन्होंने हमें एकता, जाति-धर्म से ऊपर उठने का संदेश दिया। मानवता को एक मानने का उनका दृष्टिकोण आज भी केरल के पुनर्जागरण को प्रेरित करता है और हमें विभाजनकारी ताकतों से लड़ने की प्रेरणा देता है।

प्रमुख खबरें

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा

FSSAI Controversy: भर्ती पर सवाल उठाने पर Activists के खिलाफ FIR, संस्था पर उठे सवाल

MP में Ambedkar Jayanti पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 8 से 14 अप्रैल तक भव्य आयोजन