केरल कांग्रेस चीफ ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया 'कोविड रानी', माकपा ने की माफी की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस केरल अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा “कोविड रानी” का खिताब पाना चाहती हैं। रामचंद्रन के इस बयान के बाद माकपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रामचंद्रन के बयान को लैंगिक भेदभाव करने वाला बताया और इसके लिए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। रामचंद्रन ने यह भी कहा कि निपाह विषाणु फैलने के दौरान शैलजा कोझिकोड में “अतिथि कलाकार” बन कर गई थीं और उन्होंने ‘निपाह राजकुमारी’ बनने का प्रयास किया था। 

इसे भी पढ़ें: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी का विवाह माकपा नेता से संपन्न

रामचंद्रन ने कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के विरोध प्रदर्शन के दौरान विवादास्पद बयान दिया था।   उन्होंने कहा, “निपाह वायरस फैलने के दौरान हमारी स्वास्थ्य मंत्री कोझिकोड में अतिथि कलाकार बन कर गई थीं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ जैसे उन्होंने निपाह राजकुमारी बनने का प्रयास किया था, अब वह कोविड रानी बनने की कोशिश कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म