केरल कांग्रेस ने महात्मा गांधी पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2024

तिरुवनंतपुरम। केरल कांग्रेस ने महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया टिप्पणी को शनिवार को “अत्यधिक निंदनीय” करार दिया और कहा कि यह ‘राष्ट्रपिता’ का अपमान करने के समान है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने मांग की कि मोदी अपना बयान वापस लें और लोगों से माफी मांगें। प्रधानमंत्री ने हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि “दुनिया को महात्मा गांधी के बारे में तब तक पता नहीं था जब तक फिल्म ‘गांधी’ नहीं बनी थी।” 

इसे भी पढ़ें: मतगणना पर रणनीति तय करने के लिए ‘इंडिया’ की बैठक शुरू, TMC शामिल नहीं

उन्होंने जो कहा वह वास्तव में गांधी जी के प्रति अनादर दिखाता है। मोदी को अपने शब्द वापस लेने चाहिए और लोगों से माफी मांगनी चाहिए।” चेन्निथला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के बयान से यह समझा जा सकता है कि वह अभी भी “(नाथूराम) गोडसे के भूत की गिरफ्त में हैं।” उन्होंने आरोप लगाया, “गोडसे के रास्ते पर चल रहे नरेन्द्र मोदी न केवल ऐसे बयान देंगे, बल्कि उससे भी बदतर बयान देंगे।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा