Kerala कांग्रेस अध्यक्ष सुधाकरन धोखाधड़ी के मामले में अपराध शाखा के सामने पेश हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2023

कोच्चि। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरन शुक्रवार को धोखाधड़ी के एक मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस की अपराध शाखा के सामने पेश हुए। इस मामले में मुख्य आरोपी प्राचीन वस्तुओं का विवादास्पद कारोबारी मोनसन मावुंकल है। यहां अपराध शाखा कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले सुधाकरन ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी अंतरात्मा साफ है और उन्होंने कुछ गलत या गैरकानूनी नहीं किया है, इसलिए उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास जो सबूत हैं, सामने रखें। मैं जवाब दूंगा।’’

इस बीच, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि पॉक्सो के एक मामले में सुधाकरन के खिलाफ उनके बयान एक खबर पर आधारित थे और इसके विपरीत कोई नया सबूत आने तक वह अपने इस रुख पर कायम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जांच हो जाए, यही मैंने कहा था।’’ गोविंदन ने अपनी पार्टी के मुखपत्र ‘देशाभिमानी’ में छपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए 18 जून को दावा किया था कि बलात्कार मामले में नाबालिग पीड़िता ने अपराध शाखा को बताया था कि सुधाकरन उन स्थानों में से एक पर मौजूद थे जहां मावुंकल ने उसके साथ बलात्कार किया था, और इसलिए विशेष शाखा केपीसीसी नेता से पूछताछ कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों की बैठक पर फडणवीस का तंज, परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए कर रही गठबंधन

हालांकि, उसी दिन कुछ घंटे बाद माकपा को झटका लगा जब केरल पुलिस की अपराध शाखा ने कहा कि पीड़िता ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। मावुंकल को अपनी घरेलू सहायिका की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में 17 जून को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी थी। केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुधाकरन से 23 जून को अपराध शाखा के सामने उपस्थित होने को कहा था। अदालत ने कहा था कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो जमानत पर छोड़ा जाए।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी