नेदुंबस्सेरी Mini Cooper हादसे के मुख्य आरोपी को Central Jail भेजने की मांग कोर्ट ने ठुकराई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

केरलम की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को बोर्स्टल स्कूल के अधीक्षक की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें यहां नेदुंबस्सेरी में मिनी कूपर कार दुर्घटना के मुख्य आरोपी को केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। इस दुर्घटना में तीन युवाओं की मौत हो गई थी। अंगमाली की न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट संयुक्ता एम. के. ने कक्कनाड स्थित बोर्स्टल स्कूल के अधीक्षक की याचिका खारिज कर दी।

हालांकि, मजिस्ट्रेट ने याचिका की जांच करने के बाद इसे खारिज कर दिया। सुहैल को बोर्स्टल स्कूल में रखे जाने के फैसले की पहले भी आलोचना हुई थी। सुहैल (19) पर आरोप है कि वह 11 अक्टूबर की तड़के नेदुंबस्सेरी में हवाई अड्डा मार्ग पर कार चला रहा था, तभी उसने एक स्कूटर को टक्कर मार दी।

पुलिस ने कार में सवार तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग नशे में धुत थे और कथित तौर पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलाया जा रहा था। इस बीच, पांच सदस्यीय जांच दल ने बृहस्पतिवार सुबह वायनाड के कलपेट्टा की रहने वाली देविका के घर का दौरा किया।

देविका इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन लोगों में से एक थीं। अधिकारियों ने बताया कि जांच दल ने देविका के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए और एक घंटे से अधिक समय तक उनसे बातचीत की। परिवार के सदस्यों ने दुर्घटना के बाद संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा और जांचकर्ताओं ने मामले में सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा लिए हैं।

हाल ही में, मजिस्ट्रेट अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इसके बाद उन्होंने एर्नाकुलम जिला प्रधान सत्र न्यायालय में नयी जमानत याचिकाएं दायर की हैं।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

Ahmedabad Express-way पर 25 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

Crime Branch की पूछताछ में नहीं पहुंचे CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष, मांगा और समय