केरल में पूरा जोर लगाने के बावजूद पिछड़ गयी भाजपा, सिर्फ मेट्रोमैन चल रहे आगे

By नीरज कुमार दुबे | May 02, 2021

केरल से भाजपा के लिए अच्छी खबर यह है कि मेट्रोमैन ई. श्रीधरन अपनी पलक्कड विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं जबकि राज्य भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। सुरेंद्रन पर भाजपा के अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी थी।


केरल की जनता ने हर पाँच साल बाद सरकार बदलने का अपना ट्रैंड इस बार बदल दिया लगता है। विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार बनाने की दिशा में काफी आगे बढ़ चला है। 140 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 71 है। राज्य में 6 अप्रैल को एक चरण में हुए चुनाव में 74.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में स्टालिन की राजतिलक की तैयारी, पलानीसामी और हासन अपनी अपनी सीटों पर आगे


शुरुआती रुझानों के मुताबिक मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन अपनी विधानसभा सीट धर्मादम पर बढ़त बनाये हुए हैं। इसके अलावा राज्य कैबिनेट के कई मंत्री भी अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस बीच मलप्पुरम जिले की निलाम्बुर विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। लेकिन यहां हाल ही में पार्टी के उम्मीदवार रहे वीवी प्रकाश का निधन हो गया था। अगर प्रकाश की जीत हो जाती है तो इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला भी हरीपद सीट से आगे चल रहे हैं।


उधर, केरल से भाजपा के लिए अच्छी खबर यह है कि मेट्रोमैन ई. श्रीधरन अपनी पलक्कड विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं जबकि राज्य भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। सुरेंद्रन पर भाजपा के अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी थी और उन्हें दो सीटों- कोन्नी और मान्जेश्वर से चुनाव लड़ाया गया था लेकिन कोन्नी में वह तीसरे नंबर पर और मान्जेश्वर में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा ने पिछले कुछ वर्षों में केरल में काफी मेहनत की है और यहां विधानसभा चुनाव प्रचार में भी उसने पूरा जोर लगाया था इसलिए सबकी नजरें इस बात पर लगी थीं कि भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहता है। लेकिन रुझानों में यह पार्टी की आशानुरुप नहीं लग रहा।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar