Kerala में 'KB Cartel' ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

केरलम में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सिंथेटिक मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में कोझिकोड की दो महिलाएं समते नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ‘केबी कार्टेल’ नाम से गिरोह चला रहे थे और हर महीने पांच से 20 किलोग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ) राज्य में तस्करी करने की योजना बना रहे थे। मंत्री ने इसकी जानकारी दी।

दोनों के कब्जे से कोझिकोड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओलावन्ना टोल प्लाजा के पास 3.5 किलोग्राम एमडीएमए बरामद किया गया था। इन गिरफ्तारियों के बाद विस्तृत जांच के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया और मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए अंतरराज्यीय जांच शुरू की गई। मंत्री ने कहा कि जांच के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं।

आरोप है कि ये लोग ‘केबी कार्टेल’ के नाम से मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे और हर महीने पांच से 20 किलोग्राम एमडीएमए केरल में लाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए कई लोग विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े दर्ज मामलों में वांछित थे।

प्रमुख खबरें

21 August, 2026 Stock Market Updates: ग्लोबल मार्केट के दबाव के बीच Sensex 77,700 के पार, Crude Oil और Bond Yield ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

खूनी झड़प, गाड़ियों के टूटे शीशे, फाड़े गए कपड़े, जयपुर में स्कूल इंस्पेक्शन पर बवाल, CJP कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों ने फेंके पत्थर

Health Tips: Diabetes Control के लिए रामबाण है Slow Walk, खाने के बाद टहलने से होगा लाभ

Railway Job Alert: उत्तर मध्य रेलवे में 3205 पदों के लिए Registration प्रक्रिया जारी, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन