केंद्रीय राजकोषीय हस्तांतरण में गिरावट से केरल को नकदी संकट का सामना करना पड़ रहा है: राज्यपाल

By Prabhasakshi News Desk | Jan 17, 2025

तिरुवनंतपुरम । केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि केंद्रीय राजकोषीय हस्तांतरण में हिस्सेदारी घटने के कारण राज्य को नकदी संकट का सामना करना पड़ रहा है। आर्लेकर ने वामपंथी सरकार की नीति को पढ़ने के साथ विधानसभा के बजट सत्र की शुक्रवार शुरुआत की। केरल की 15वीं विधानसभा के 13वें सत्र के आरंभ के अवसर पर अपने नीतिगत संबोधन में आर्लेकर ने कहा कि राजस्व जुटाने और व्यय को युक्तिसंगत बनाने के लिए ‘‘कड़े कदम’’ उठाने के बावजूद राज्य ‘‘सरकारी वित्त पर दबाव का सामना कर रहा है।’’

राज्यपाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मत्स्य पालन व बुनियादी ढांचे जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार की उपलब्धियों और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधानसभा कैलेंडर के अनुसार 13वां सत्र 17 जनवरी से 28 मार्च तक 27 दिन तक चलेगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 20 से 22 जनवरी तक तीन दिन तक होगी। केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल सात फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सदन में बजट पेश करेंगे।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।