बकरीद पर केरल की विजयन सरकार ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में दी 3 दिन की छूट, SC ने जारी किया नोटिस

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2021

केरल सरकार ने बकरीद के मौके पर नियमों में छूट दी। बकरीद के लिए केरल सरकार के नियमों में 20 जुलाई तक छूट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है। कोर्ट ने कांवड़ यात्रा पर सुनवाई के दौरान केरल सरकार से पूछा कि बकरीद पर तीन की छूट क्यों दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने ये निर्देश दिया है कि इस मामले की सुनवाई कल पहले नंबर पर लिस्ट में लगाई जाए। शीर्ष अदालत में दायर याचिका में बताया गया है कि जब केरल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो पाबंदियों में ढील क्यों दी गई है। इधर केरल सरकार के फैसले का विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने भी आलोचना की है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता