केरल सरकार ने संक्रामक रोगों के लिए चेतावनी जारी की, अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2024

केरल स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को राज्य में हो रही बारिश के मद्देनजर सर्दी, वायरल बुखार, डेंगू और एच1एन1 जैसी विभिन्न संक्रामक बीमारियों के प्रति लोगों को आगाह किया।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने स्टेट लेवल रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि बच्चों में बुखार को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जॉर्ज ने परिजनों को सलाह दी कि वे बीमार बच्चों को स्कूल न भेजें और उन्हें उचित उपचार व आराम करने दें।

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार करेगा। उन्होंने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई है।

मंत्री ने जनता से आग्रह किया कि अगर उन्हें लंबे समय तक बुखार या अन्य लक्षण जैसे बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ, बहुत ज्यादा घबराहट, सीने में दर्द, बोलने में परेशानी, बेहोशी, थूक में खून आना या अत्यधिक थकान महसूस होती है तो वे विशेषज्ञ से उपचार करायें।

प्रमुख खबरें

Mary Millben बोल सकती हैं तो Imran Khan क्यों नहीं? Leave India Notice पर भड़के Abhijeet Dipke

Delhi Police के फैसले पर Supreme Court का सवाल, पूछा- Jantar Mantar को क्यों डीनोटिफाई किया?

Assam में मंत्रियों के आश्वासन के बाद Akhil Gogoi ने 13 दिन बाद खत्म किया धरना

चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार