केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान, जिन्ना के दादा और पिता नहीं थे मुसलमान

By अभिनय आकाश | Nov 15, 2021

उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना वोट बैंक मजबूत करने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश कि सियासी लड़ाई फिलहाल महंगाई, सड़क, बेरोजगारी और शिक्षा पर नहीं बल्कि जिन्ना पर लड़ी जा रही है। हैरानी तो इस बात की है कि क्या पक्ष क्या विपक्ष दोनों इस लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव में मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र बार-बार हो रहा है और ऐसी सूरत में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक बड़ा बयान दिया है। केरल के राज्यपाल ने कहा है कि जिन्ना के दादा मुसलमान थे ही नहीं। उन्होंने कहा कि जिन्ना के पिता भी पक्की उम्र में मुसलमान हुए थे। 

सिगरा के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय राजनीति में मुस्लिम राजनीति के ऊपर एक सवाल-जवाब का सत्र चल रहा था। इसी दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर एक सवाल किया। सवाल का जवाब देने के दौरान आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि जिन्ना के दादा मुसलमान नहीं थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्ना के पिता भी बाद में कनवर्ट हुए। बड़े होने पर उन्होंने मुस्लिम धर्म स्वीकार किया था। 

'अलामा इकबाल थे अलगाववादी'

आरिफ मोहम्मद खान ने अल्लामा इकबाल के सवाल पर जवाब देते हुए कि अल्लामा इकबाल शुरुआती दौर में अपनी रचनाओं में भारतीय होने पर गर्व करते थे। लेकिन धीरे-धीरे उनकी रचनाओं में धर्म आधारित अलगाववाद का बोध होने लगा और उन रचनाओं से जिन्ना भी प्रभावित थे। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi