केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2022

तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। केरल राजभवन ने ट्वीट किया, पैगंबर मोहम्मद के करुणा और सार्वभौम भाईचारे का संदेश हमें सभी के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रेरित करे। ट्वीट में राज्यपाल खान ने केरल के लोगों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने भारतीय कंपनियों के सीईओ से निवेश का किया अनुरोध

उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर लिखा, ईद-मिलाद-उन-नबी प्रेम, दया और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का एक अवसर है जिसे पैगंबर मोहम्मद ने हमारे साथ साझा किया। दुआ कीजिए कि यह दिन हमें और अधिक खुशियां दे। सभी को दिल से मुबारकबाद।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार