Kerala Governor का एस बिजॉय नंदन को कन्नूर विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाने का निर्णय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2023

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को प्रोफेसर एस बिजॉय नंदन को कन्नूर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रमुख पद पर गोपीनाथ रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति को रद्द किए जाने के बाद आया है।

आदेश की प्रतीक्षा है। राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

अदालत ने रवींद्रन को नए सिरे से कार्यकाल की सुविधा प्रदान करने में अनुचित हस्तक्षेप को लेकर केरल सरकार की कड़ी आलोचना की। न्यायालय ने राज्यपाल की भी यह कहते हुए निंदा की कि उन्होंने स्वतंत्र रूप से अपने दिमाग का उपयोग नहीं किया।

प्रमुख खबरें

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में कोलकाता vs लखनऊ, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Iran संकट पर NATO Commander का दावा- यह US के लिए Vietnam के बाद सबसे बड़ी Strategic Disaster

Tamil Nadu Elections: पीयूष गोयल का DMK पर तीखा हमला, बोले- एक Family तमिलनाडु को कर रही बर्बाद

Health Tips: रात में भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, वरना पड़ेगा पछताना