केरल के राज्यपाल ने आचार संहिता का हवाला देते हुए अध्यादेश लौटाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2024

तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने स्थानीय निकायों में वार्ड के परिसीमन और उनकी संख्या बढ़ाने से जुड़े राज्य मंत्रिमंडल द्वारा पारित अध्यादेशों को आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए लौटा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राज्यपाल को मंगलवार को अध्यादेश मिले थे और उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को उन्हें लौटा दिया है। 

एक सूत्र ने बताया कि राज्यपाल ने लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए सरकार को अध्यादेश लौटा दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बिना अध्यादेशों को मंजूरी नहीं दी जा सकती है। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा पारित अध्यादेशों में केरल पंचायती राज कानून, 1994 और केरल नगरपालिका कानून, 1994 में संशोधन का प्रस्ताव है। इन्हें 2025 में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर पारित किया गया।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर