केरल के राज्यपाल का मध्य प्रदेश दौरा, उज्जैन में महाकाल के किए दर्शन

By सुयश भट्ट | Jan 08, 2022

भोपाल। शनिवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर के नंदी हाल के बैरिकेड्स के पीछे से दर्शन किए। पुजारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर में प्रवेश का समय सुबह 6 से रात 9 बजे‌ तक किया गया है। वहीं गर्भगृह और नंदीहाल में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:MP में निकली पुलिस आरक्षक भर्ती, 13 शहरों में परीक्षा होगी आयोजित 

खान ने पत्रकारों से कहा कि दुनिया कोविड-19 महामारी का सामना कर रही है। उन्होंने कहा मैंने भगवान महाकाल से देश के साथ-साथ दुनिया को महामारी से बचाने की प्रार्थना की। खान 40 मिनट के बाद मंदिर से चले गए।

जानकारी के मुताबिक खान को उज्जैन में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेना है, इसके बाद वह इंदौर के लिए रवाना होंगे। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर देश के 12 'ज्योतिर्लिंगों' में से एक है जो बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करता है।

इसे भी पढ़ें:MP में कोरोना का कहर जारी, राजधानी में 28 बच्चें कोरोना की चपेट में 

पुजारियों ने अनुष्ठान के अनुसार पूजा की जबकि खान ने COVID-19 दिशानिर्देशों के अनुसार बैरिकेड्स के पीछे खड़े होकर प्रार्थना की। इस महीने की शुरुआत में, स्थानीय प्रशासन ने मध्य प्रदेश में कोरोनो वायरस के मामलों को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

वहीं गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप और हवनात्मक अनुष्ठान किया था। इसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते भी महाकाल मंदिर आए थे। कुलस्ते ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए अनुष्ठान किया था।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश