केरलम में सड़क हादसों में मौतें रोकने के लिए शुरू होगा Jeeva Suyatra अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

केरलम सरकार रविवार को एक व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान शुरू करेगी। इसका लक्ष्य 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं और इसकी वजह से मौत के मामलों तथा घायलों की संख्या में कमी लाना है। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन एर्णाकुलम टाउन हॉल में ‘जीवा-सुयात्रा’ अभियान की राज्यस्तरीय शुरुआत करेंगे।

परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और अभियान का टीजर जारी करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस पहल के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता ममूटी इसके ‘लोगो’ का अनावरण करेंगे। इस अभियान की परिकल्पना एक व्यापक जीवनरक्षक पहल के रूप में की गई है।

यह 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत और घायलों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कमी लाने के वैश्विक लक्ष्य के अनुरूप है। यह अभियान पांच मुख्य उद्देश्यों पर काम करेगा - सुरक्षित सड़कें, सड़क उपयोगकर्ताओं का सुरक्षित व्यवहार, दुर्घटना के बाद प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया, सुरक्षित गति और सुरक्षित वाहन। प्रस्तावित उपायों में स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, दुर्घटना-संभावित स्थानों की समस्या दूर करने के लिए उन्नत इंजीनियरिंग उपाय अपनाने और यातायात नियमों को लागू कराने को लेकर आधुनिक तकनीक का उपयोग करने का प्रस्ताव है।

बयान में यह भी कहा गया है कि सरकार इस अभियान को लागू करने में ‘कुदुम्बश्री’, स्थानीय स्व-सरकारी संस्थानों, छात्रों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बना रही है।

प्रमुख खबरें

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने किया नमन

Penpa Tsering का आरोप, तिब्बत में वर्चस्ववादी मॉडल पूरी दुनिया पर थोपना चाहता है China

तकनीकी खराबी से US Flight System पांच घंटे ठप, 10 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित

Delhi Police का बड़ा फैसला: रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, 50 हजार लोगों की सीमा और समय तय