केरलम में LDF छात्र संगठनों का विरोध, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

केरलम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के पदभार ग्रहण करने के दिन शुक्रवार को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से संबद्ध छात्र संगठनों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यहां लोक भवन तक विरोध मार्च निकाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन ने मार्च की शुरुआत की।

अधिकारियों के अनुसार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता और विधायक के राजन ने मार्च का नेतृत्व किया। पुलिस ने मार्च को लोक भवन पहुंचने से पहले ही रोक दिया। बाद में सभा को संबोधित करते हुए विजयन ने युवाओं से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के चंगुल से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का आग्रह किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं के आरोपों के बावजूद केंद्र सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। विजयन ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाए जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। राजन और छात्र संगठनों के अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

श्री चरणी के चार विकेट, पहले महिला ODI में भारत ने जिम्बाब्वे को 197 पर रोका

PoJK की तरह PoGB में भी बेअसर रहेंगे Local Body Elections, पार्षदों को नहीं मिलेगी विकास निधि

स्वास्थ्य का अधिकार, जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग है, BJP सांसद अरुण गोविल ने UN में भारत के सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का जिक्र किया

West Bank हमले के बाद 2 आतंकी ढेर और 5 घायल, Hebron की पूर्ण घेराबंदी में जुटी IDF