Kerala के विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार की जरूरत: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि केरल के विकास के लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता वाली ‘डबल इंजन’ सरकार का होना अनिवार्य है। गोपी ने कोल्लम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विरासत भवनों को संरक्षित करने की संभावनाओं का जायजा लेने के बाद शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह कहा। उनके साथ सांसद एन. के. प्रेमचंद्रन भी मौजूद थे।

केंद्र द्वारा स्वीकृत एक फॉरेंसिक प्रयोगशाला परियोजना का जिक्र करते हुए गोपी ने कहा कि इसे शुरुआत में त्रिशूर में स्थापित करने का प्रस्ताव था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा भूमि की अनुपलब्धता का हवाला दिए जाने के बाद इसे तिरुवनंतपुरम स्थानांतरित कर दिया गया।

गोपी ने कहा, ‘‘केंद्र ने त्रिशूर में 25 एकड़ जमीन मांगी थी। त्रिशूर में अब एक अन्य बड़ी परियोजना आएगी।’’ मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को त्रिशूर से संभवत: कुछ समस्या है, क्योंकि कई विकास परियोजनाओं को जिले से बाहर ले जाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि त्रिशूर की जनता को यह बताया जाना चाहिए कि विकास परियोजनाओं को उनके जिले से बाहर आखिर क्यों भेजा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास में हर क्षेत्र को शामिल किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Champions League Final में Arsenal, 20 साल का लंबा इंतजार खत्म, Saka बने जीत के हीरो

शतरंज के किंग Magnus Carlsen का अजेय रथ रुका, एक साल बाद Jorden van Foreest ने दी करारी मात

बंगाल के लिए सड़क पर क्यों नाचा ब्रिटिश नेता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान!

Bengal नतीजों को Tejashwi Yadav ने बताया अविश्वसनीय, बोले- पूरा System BJP के हाथ में है