Kerala: Alathur से BJP उम्मीदवार TN Sarasu को PM Modi ने सीधे किया फोन, जानें क्या हुई बात

By अंकित सिंह | Mar 26, 2024

रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने केरल में लोकसभा चुनाव से पहले डॉ. टीएन सरासु को अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पल्लाकड़ में सरकारी विक्टोरिया कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. टीएन सरासु अपने कार्यकाल के दौरान संस्थान में उल्लेखनीय योगदान के लिए जानी जाती हैं। मौजूदा सांसद और यूडीएफ उम्मीदवार राम्या हरिदास और केरल राज्य देवस्वओम मंत्री और एलडीएफ उम्मीदवार के राधाकृष्णन त्रिकोणीय लड़ाई में उनके प्रतिद्वंद्वी हैं। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोफेसर टीएन सरासु से बात की है। 

इसे भी पढ़ें: ‘भारत माता की जय’ का नारा सबसे पहले एक मुस्लिम ने दिया, CAA के खिलाफ रैली में Pinarayi Vijayan कहा- क्या संघ परिवार इसे त्याग देगा?

इसके जवाब में पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि एक उम्मीदवार के तौर पर आप जनता के मुद्दे उठा रही हैं। यह किसी भी लोक सेवक के लिए अच्छी बात है...हां, मैंने इसके बारे में सुना है। मेरे पास इसके बारे में कुछ विवरण हैं और आप सही हैं कि बहुत सारे गरीब लोग प्रभावित हुए हैं। हमारी सरकार इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गरीबों को न्याय मिले। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैं कानूनी सलाह लूंगा और ईडी जो भी संपत्ति जब्त करेगा, अगर इसमें आम आदमी का पैसा शामिल है, तो मैं देखूंगा कि एक-एक पैसा संबंधित व्यक्ति को वापस मिलना चाहिए। हम ऐसा सख्ती से करेंगे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार