केरल पुलिस ने दो आरएसएस कार्यकर्ताओं को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

अलप्पुझा। केरल पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी दर्ज की। उन्हें रविवार रात अलप्पुझा के पास मन्नाचेरी से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने आरएसएस के दो कार्यकर्ताओं सुमेश उर्फ ​​बिट्टू और श्रीनाथ की गिरफ्तारी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि सुमेश और श्रीनाथ के पास से हथियार बरामद किए गए हैं और उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “स्थानीय एसडीपीआई पार्षद और उनके दोस्त ने शिकायत दी है कि आरएसएस के इन कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था। इस शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”

प्रमुख खबरें

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल