मुख्यमंत्री को जोकर बताने वाले अर्जुन अयांकी पर Kerala Police ने दर्ज किया नया मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2026

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट के मामले में कुख्यात बदमाश अर्जुन अयांकी के विरुद्ध नया मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस राज्यभर में उसकी तलाश कर रही है। एर्णाकुलम ग्रामीण साइबर पुलिस ने अयांकी द्वारा कथित तौर पर पांच अगस्त को फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट के आधार पर शुक्रवार रात मामला दर्ज किया। प्राथमिकी के अनुसार, अयांकी ने कथित तौर पर यह पोस्ट ‘‘केरल के मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से बदनाम करने और लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने तथा दंगा भड़काने के इरादे से एक सोची-समझी साजिश के तहत’’ की थी। 

अयांकी के खिलाफ यह नया मामला ऐसे समय में दर्ज हुआ है जब पुलिस कोठामंगलम इलाके में पुलिस अधिकारियों को कथित धमकी देने से जुड़े मामले में उसकी तलाश तेज कर चुकी है। पुलिस ने उसे पकड़ने के प्रयासों के तहत शुक्रवार को उसके भाई अखिल और दो अन्य सहयोगियों को हिरासत में लिया था। कन्नूर जिले के अझीकोड निवासी अयांकी वर्ष 2021 में करीपुर हवाई अड्डे के जरिए संचालित कथित सोना तस्करी नेटवर्क से जुड़े मामले के बाद पहली बार चर्चा में आया था। उसके खिलाफ ताजा मामला कोठामंगलम के एक रिसॉर्ट में पुलिस छापेमारी से जुड़ा है, जहां उसे और उसके एक दोस्त को आपराधिक गतिविधियों के लिए एकत्र होने के संदेह में हिरासत में लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Kerala coast पर नाव पलटने के बाद लापता मछुआरे की तलाश तेज, ड्रोन तैनात किए

 जमानत पर रिहा होने के बाद अयांकी ने कथित तौर पर छापेमारी का नेतृत्व करने वाले कोठामंगलम थाने के प्रभारी को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट किए थे। अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ नया मामला दर्ज किया था। केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में अयांकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस का आरोप है कि जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी वह सोशल मीडिया मंचों पर वॉइस मैसेज के जरिए पुलिस अधिकारियों को धमकाता रहा।

प्रमुख खबरें

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती