10वीं और 12वीं पास वालों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, डाक विभाग ने निकाली बंपर भर्तियाँ

By प्रिया मिश्रा | Nov 15, 2021

केरल सर्कल पोस्टल ने पोस्टल असिस्टेंट (पीए), सॉर्टिंग असिस्टेंट (एसए), पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। डाक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक केरल पोस्टल सर्किल में हो रही यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 3 दिसंबर 2021

रिक्ति विवरण 

पोस्टल असिस्टेंट - 16 पद

सॉर्टिंग असिस्‍टेंट - 13 पद

पोस्टमैन - 28 पद

मेल गार्ड -1 पद

एमटीएस - 37 पद

केरल पोस्टल सर्कल भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता

पोस्टल असिस्टेंट- 12वीं पास

सॉर्टिंग असिस्टेंट - 12वीं पास 

पोस्टमैन/मेल गार्ड -10वीं पास

मल्टी टास्किंग स्टाफ - 10वीं पास

केरल पोस्टल सर्कल भर्ती 2021 आयु सीमा

पोस्टल असिस्टेंट - 18 से 27 वर्ष

सॉर्टिंग असिस्टेंट - 18 से 27 वर्ष

पोस्टमैन - 18 से 27 वर्ष

मेल गार्ड - 18 से 27 वर्ष

मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 से 25 वर्ष

इसे भी पढ़ें: यदि आप डेटा साइंस में कॅरियर शुरू करना चाहते हैं तो जानें ये जरूरी टिप्स

सैलरी

पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट - 25500-81100 रुपये प्रति माह 

पोस्टमैन/मेल गार्ड - 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह 

मल्टी टास्किंग स्टाफ -18,000 से 56,900 रुपये प्रति माह 

नोट: इच्छुक उम्मीदवार सहायक निदेशक (भर्ती), मुख्य महाडाकपाल कार्यालय, केरल सर्कल, तिरुवनंतपुरम- 695033 के पते पर 03 दिसंबर तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन जमा करके पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर