Kerala: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, लोगों पर एक इतिहास-एक भाषा थोपना चाहती है बीजेपी

By अंकित सिंह | Apr 18, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा थोपना चाहती है और कांग्रेस इसी की रक्षा कर रही है। आज एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने पूछा कि कोई केरल या तमिलनाडु में कैसे आ सकता है और कह सकता है कि वहां एक भाषा होगी। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके भाजपा हमारे देश की प्रकृति को बदलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस और यूडीएफ भारत की विविधता को स्वीकार करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kerala: CM Vijayan ने Congress को बताया BJP की B Team, बोले- अपनी धर्मनिरपेक्ष विरासत से भटक गई है पार्टी

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस इसी की रक्षा कर रही है। आगे राहुल गांधी ने फूलों का गुलदस्ता रखा और कहा कि भारत ऐसा दिखता है। उन्होंने कहा कि हर रंग अनोखा है, और हर फूल की एक अलग अभिव्यक्ति है। सोचिए अगर मैं कहूं कि यहां केवल सफेद फूल ही रहेंगे। पत्ते नहीं होंगे। भाजपा और आरएसएस यही करने की कोशिश कर रहे हैं। केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और भारत में। इससे पता चलता है कि वे भारत को नहीं समझते हैं।' राहुल ने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु का दौरा किया था और वहां कहा था कि उन्हें डोसा बहुत पसंद है। 

प्रमुख खबरें

ONGC के नए चेयरमैन बने Sunil Kumar, पहली बार कार्यकारी निदेशक सीधे शीर्ष पद पर पहुंचे

Delhi High Court की टिप्पणी के बाद Dilip Ghosh बोले, CJP का Gen Z आंदोलन बड़ा घोटाला

Ferrari ने पेश की पहली EV Luce, 1036bhp पावर और 530km की रेंज से लैस

France में सप्ताहांत हिंसा के बाद पेरिस और अन्य शहरों में छात्र रैलियों पर रोक