केरलम में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों का होगा आधुनिक कायाकल्प, मंत्री N Shamsuddeen ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 28, 2026

केरलम राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्कूलों के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और डिजिटल सुविधाएं शुरू करने पर ध्यान दिया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री एन. शम्सुद्दीन ने यह बात कही। मंत्री ने यहां एक स्थानीय स्कूल के शताब्दी समारोह में कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को बेहतर इमारतों और डिजिटल बुनियादी ढांचे सहित एवं अधिक आधुनिक बनाने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने उन छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक कौशल हासिल करने में मदद करने के लिए ‘नवजीवनम’ पहल शुरू की है, जो बुनियादी गणित और मलयालम तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता के मामले में पीछे हैं। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत सामान्य शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा केरलम द्वारा संयुक्त रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लक्षित शैक्षणिक सहायता प्रदान करने और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार करने से उन्हें उच्च शिक्षा और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

शम्सुद्दीन ने ‘एराइज’ परियोजना का भी उल्लेख किया, जिसके तहत माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रोबोटिक्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इन पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक छात्र प्रभावी ढंग से सीखने के लिए आवश्यक बुनियादी दक्षताएं हासिल करे।

प्रमुख खबरें

95 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी बोर्ड निलंबित- फैसले के तुरंत बाद पीएम मोदी ने किया भगवान मुरुगन का जयघोष!

Yami Gautam Birthday: IAS बनने की चाहत छोड़ Bollywood में चमकीं Yami Gautam, Aditya Dhar से रचाई शादी

Delimitation पर रुख साफ, MK Stalin ने बुलाई DMK सांसदों की बैठक

Delimitation Bill Controversy | परिसीमन विधेयक पर महा विकास अघाड़ी में रार! महाराष्ट्र कांग्रेस ने शरद पवार को याद दिलाया राज्यसभा का उपकार