केरल ट्रेन हादसा: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजन को मुआवजा देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केरल में ट्रेन की चपेट में आने से मारे गए सेलम जिले के चार सफाई कर्मचारियों के परिजन को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की सोमवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि सेलम जिले के आदिमलाईपुदुर गांव के ए. लक्ष्मणन (55) और वल्ली लक्ष्मणन (45), टी पेरुमलपलायम के आर. लक्ष्मणन (45) और अल्लिकुट्टई गांव के वी राजम्मल (43) केरल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चार श्रमिकों की मौत की दुखद खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करने के अलावा मैंने मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये देने का आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा