Kerala: ‘कंक्रीट मिक्सर’ ले जा रहे ट्रक के पलटने से दो प्रवासी श्रमिकों की मौत, 13 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

उत्तरी केरल के कन्नूर जिले के श्रीकंदपुरम के पास मुथारिक्कुलम में शनिवार को ‘कंक्रीट मिक्सर’ ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के विश्वजीत दास (30) और उत्तर प्रदेश के कृष्णा (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विश्वजीत और कृष्णा कुन्नाथुर के एक घर में कंक्रीटीकरण का काम पूरा करने के बाद श्रीकंदपुरम स्थित अपने आवास पर लौट रहे श्रमिकों के समूह में शामिल थे।

यह हादसा तब हुआ, जब वाहन मुथारिक्कुलम पहाड़ी से नीचे उतर रहा था और कथित तौर पर चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक एक बिजली के खंभे से टकराया और पलट गया। उसने बताया कि दास और कृष्णा दोनों ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

संशोधन साझा समझ को दर्शाते हैं, India-US ट्रेड डील पर विदेश मंत्रालय ने साफ की तस्वीर

Adani Power Steps Into Nuclear Energy | परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अदाणी समूह की एंट्री! अदाणी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड का गठन, जानें मास्टर प्लान

Parbhani में UBT का मुस्लिम मेयर, BJP का हमला- क्या Uddhav Thackeray औरंगजेब का एजेंडा चला रहे?

Assam में Indian Air Force का शक्ति प्रदर्शन, Moran हाईवे बना Runway, PM Modi करेंगे उद्घाटन