Kerala University ने छात्राओं को छह महीने तक का मातृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

कोट्टायम में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से प्रेरणा लेते हुए केरल में एक और विश्वविद्यालय ने 18 साल से अधिक आयु की अपनी छात्राओं को छह महीने का मातृत्व अवकाश देने का फैसला किया है। तिरुवनंतपुरम स्थित केरल विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की हाल की घोषणा के बाद यह फैसला लिया। विजयन ने कहा था कि राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी संस्थानों में महिला छात्राओं को माहवारी और मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

महात्मा गांधी विश्वविद्यालय ने हाल में अपनी छात्राओं को दो महीने का मातृत्व अवकाश देने का फैसला लिया था। कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) ने अपनी छात्राओं को माहवारी अवकाश देने का फैसला लिया था जिसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदु ने कहा था कि सरकार ने विभाग के तहत आने वाले राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में इसे लागू करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

Social Media पर लगाम: Meta का 17 अरब डॉलर का Deal, अब Teen Safety के लिए लागू होंगे बेहद सख्त कानून

Defence Export SOP को सरकार ने बनाया सरल, गैर-घातक रक्षा सामग्री का निर्यात होगा आसान

Amit Shah ने Gandhinagar में रक्षाबंधन मनाया, टाइप 1 डायबिटीज पीड़ित बच्चियों को दी सौगात

भारत मदद करने के लिए तैयार, नेपाल ने ठुकरा दिया रेस्क्यू का ऑफर!