Kerala: वी मुरलीधरन ने दाखिल किया नामांकन, यूक्रेन से बचाए गए छात्रों ने दी है जमानत राशि

By अंकित सिंह | Mar 30, 2024

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने 26 अप्रैल को केरल में होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। एनडीए उम्मीदवार वी मुरलीधरन यूक्रेन से लौटे छात्रों द्वारा "सम्मान के प्रतीक" के रूप में दिए गए पैसे से अटिंगल निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। छात्र और उनके माता-पिता शुक्रवार को मुरलीधरन से मिलने के लिए भाजपा के राज्य कार्यालय गए और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन शुल्क 25,000 रुपये सौंपे।

इसे भी पढ़ें: Kerala CM की बेटी वीणा विजयन की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने दर्ज किया केस

यूक्रेन से लौटे छात्र साई श्रुति ने कहा कि पीएम मोदी और मंत्री वी मुरलीधरन के प्रयासों से उन्हें निकाला गया। एटिंगल में वी मुरलीधरन का मुकाबला मौजूदा कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश और सीपीआई (एम) के वी जॉय से है। अट्टिंगल उन निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जहां त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मैं यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया विश्वविद्यालय की छात्र थी। जब रूस-यूक्रेन युद्ध चल रहा था तो हम वहीं थे। उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी जी और मंत्री वी मुरलीधरन के प्रयासों से हमें निकाला गया। उन्होंने कहा कि कृतज्ञता और सम्मान के प्रतीक के रूप में, छात्रों और अभिभावकों ने कुछ धन एकत्र किया, और हम आज यहां उनके (वी. मुरलीधरन के) चुनाव के लिए यह राशि जमा राशि के रूप में प्रस्तुत करने आए हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार