एफसीआरए मामले में वी डी सतीशन के खिलाफ सतर्कता विभाग की जांच बंद, रमेश चेन्निथला ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

तिरुवनंतपुरम, 30 जुलाई केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) को पुनर्जनी बाढ़ पुनर्वास परियोजना को लेकर लगे आरोपों में मौजूदा मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है और इसकी जांच को बंद करने का फैसला किया गया है। चेन्निथला ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सतर्कता विभाग की जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे सतीश का संबंध विदेश अंशदान (विनियमन) अधिनियम के कथित उल्लंघन या परियोजना में किसी अन्य अनियमितता से जोड़ा जा सके। यह परियोजना सतीशन के परावुर निर्वाचन क्षेत्र में 2018 की बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए शुरू की गई थी।

किसी भी अपराध या कदाचार का कोई सबूत नहीं मिला।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश करने का फैसला राजनीतिक कारणों से किया था। इस साल जनवरी में, पिनरायी विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के कार्यकाल में वीएसीबी ने पुनर्जनी पुनर्वास परियोजना के लिए विदेश से लिये गए चंदे में हेराफेरी करने के आरोप लगाते हुए सतीशन के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सतर्कता विभाग की जांच में एफसीआरए के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

इसमें कहा गया था कि सतीशन ने केंद्र से निजी यात्रा की अनुमति लेने के बाद विदेश यात्रा की और वहां चंदा जमा किया, जिसे बाद में केरल के खातों में अंतरण किया गया।

प्रमुख खबरें

Pakistan Economic Crisis: महंगाई की मार से कराह रहा ट्रांसजेंडर समुदाय, Karachi में सड़कों पर उतरा प्रदर्शनकारी

Blair House में PM Netanyahu की अहम बैठक, US Senators के साहसी समर्थन की जमकर की सराहना

Hrithik Roshan का नाम लेकर Saurav Das ने Kangana Ranaut पर किया पलटवार

Strait of Hormuz Tension: होर्मुज जलडमरूमध्य पर IRGC का कड़ा रुख, अमेरिका का साथ देने वाले देशों को दी चेतावनी