केरल महिला आयोग की अध्यक्ष जोसेफाइन ने अपने बयान पर विवाद होने पर दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एम सी जोसेफाइन ने अपने कथित असंवेदनशील बयान से विवाद उत्पन्न होने के एक दिन बाद, शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माकपा सूत्रों ने यह जानकारी दी। जोसेफाइन ने बुधवार को एक मलयालम चैनल पर सीधे प्रसारित किए जा रहे एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा की एक शिकायतकर्ता के साथ रूखेपन के साथ बात की थी जिसके बाद सत्तारूढ़ माकपा के लिए असहज स्थिति पैदा हो गयी थी। जोसेफाइल ने प्रदेश माकपा सचिवालय की बैठक में अपनी टिप्पणियों के संबंध में अपना रूख स्पष्ट किया था।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि खरीद मामला सीबीआई, ईडी जांच के लिये उपयुक्त: संजय राउत

शिकायतकर्ता ने जोसेफइान से कहा था कि 2014 में उसकी शादी हुई थी और उसके बच्चे नहीं है, ऐसे में उसके पति एवं सास अक्सर उसे प्रताड़ित करते हैं। टीवी चैनल पर महिला आयोग की अध्यक्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उनके अंसवेदनशील रवैये को लेकर उनके इस्तीफे की मांग करने लगे। ऐसी मांग करने वालों में वामपंथी रूझान वाले लोग भी हैं। माकपा की केंद्रीय समिति की सदस्य जोसेफाइन ने एक बयान में अपने व्यवहार को लेकर खेद भी प्रकट किया।

प्रमुख खबरें

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता

CEC Gyanesh Kumar विरोध प्रदर्शन, Delhi Police ने 22 FIR में लगाई BNS धारा 3(5)

हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य