Kerala: बिना टिकट के चढ़े युवक ने वंदे भारत एक्सप्रेस के शौचालय में खुद को किया बंद, गेट तोड़कर निकाला गया बाहर

By अंकित सिंह | Jun 26, 2023

एक अजीब घटना में बिना टिकट वाला व्यक्ति कासरगोड स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गया और खुद को घंटों तक शौचालय के अंदर बंद कर लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, वह व्यक्ति रविवार को केरल के उत्तरी कासरगोड जिले से ट्रेन में चढ़ा और फिर वहां से बाहर आने से इनकार करते हुए खुद को ट्रेन के एक शौचालय में बंद कर लिया। रेलवे अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि उस शख्स को ट्रेन के शोरनुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद ही वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। 

इसे भी पढ़ें: Odisha Train Accident latest Update: 170 मृतकों की हुई पहचान, 950 से ज़्यादा घायल हुए डिस्चार्ज, जानें लोको पायलट का हाल

नहीं था टिकट

आरपीएफ ने बताया कि उस व्यक्ति के पास टिकट भी नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि उसने आरपीएफ को यह भी बताया कि कोई उसका पीछा कर रहा था और उनसे बचने की कोशिश करते हुए वह शौचालय में घुस गया और खुद को उसमें बंद कर लिया। हालांकि, बार-बार चेतावनी देने के बाद जब उस शख्स को वॉशरूम से बाहर आने के लिए कहा गया तो वह जानबूझकर बाहर नहीं आया। कन्नूर और कोझिकोड स्टेशनों पर ट्रेन रुकने पर आरपीएफ और अन्य अधिकारियों ने उसे शौचालय से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन शोरनूर स्टेशन पर ही उसे बाहर निकाला जा सका। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कासरगोड-त्रिवेंद्रम तक चलती है और दक्षिणी राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है।

प्रमुख खबरें

ममता बनर्जी मेडिकल रिकॉर्ड मामले में ज्यादा गहराई में न जाएं: Suvendu Adhikari

Moscow में अफगानिस्तान पर बैठक, Taliban प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत और चीन भी हुए शामिल

CBI ने घूसखोरी में अपने ही कांस्टेबल और वकील को दबोचा, 6 लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत

ऐप बेस्ड Cab में महिलाओं की सुरक्षा पर NCW सख्त, आपात बटन और जांच के निर्देश