'यशंवत सिन्हा ने मुलायम को बताया था ISI एजेंट', पुराने बयान को शेयर कर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश से पूछा सवाल

By अनुराग गुप्ता | Jul 15, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक पुरानी खबर की तस्वीर को ट्वीट करते हुए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम सवाल पूछा। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने जो पुरानी खबर की तस्वीर को साझा किया है। उसमें यशवंत सिन्हा, जो मौजूदा समय में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के संयुक्त उम्मीदवार हैं, ने दावा किया था कि मुलायम सिंह यादव आईएसआई एजेंट हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को मिल सकते हैं 60 प्रतिशत से अधिक वोट, जानें किन-किन दलों का हासिल है समर्थन 

आपको बता दें कि 18 अगस्त को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। जहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तराधिकारी चुना जाएगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सीधा मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से होने वाला है। जिनको सपा ने समर्थन देने का वादा किया है। जबकि सपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आदिवासी समाज के ताल्लुक रखने वाली द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपना समर्थन जताया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें

CM Rekha Gupta का AAP और Congress पर निशाना, कहा- राजधानी को बंधक नहीं बनने देंगे