Rahul Gandhi पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- कांग्रेस नेता को पीएम मोदी से फोबिया हो गया है

By अंकित सिंह | Feb 09, 2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। अपने बयान में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी से फोबिया हो गया है। वह हमेशा पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी सर्वे सामने आ रहे हैं उनमें साफ कहा जा रहा है कि पीएम मोदी तीसरी बार सरकार बनाएंगे। यह उनकी हताशा है और वह देश के जनादेश का अपमान कर रहे हैं।' यह नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं है, यह हमारे देश के पिछड़े समुदाय का सरासर अपमान है।

इसे भी पढ़ें: Parliament: UPA सरकार के खिलाफ वित्त मंत्री ने पेश किया श्वेत पत्र, झारखंड के लिए NRC की मांग

हालांकि, बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने राहुल गांधी के सभी दावों का खंडन किया और पलटवार करते हुए कहा, 'जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक पूरा नेहरू-गांधी परिवार ओबीसी के खिलाफ रहा है।' अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी का बयान सरासर झूठ है। पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पूरे 2 साल पहले 27 अक्टूबर 1999 को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया था। राहुल गांधी का यह हमला कांग्रेस की जातीय जनगणना की मांग को लेकर आया है जबकि पीएम मोदी ने राज्यसभा में अपने बयान में कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी रही है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई